Home » Uncategorized » समथर — भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी ने बुधवार को उप जिलाधिकारी मोठ अबनीश तिवारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बेमौसम बारिश से खराब हुई धान की फसल के खेतों का निरीक्षण कराया ।

समथर — भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी ने बुधवार को उप जिलाधिकारी मोठ अबनीश तिवारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बेमौसम बारिश से खराब हुई धान की फसल के खेतों का निरीक्षण कराया ।

समथर — भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी ने बुधवार को उप जिलाधिकारी मोठ अबनीश तिवारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बेमौसम बारिश से खराब हुई धान की फसल के खेतों का निरीक्षण कराया । किसान मोर्च जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी मोठ से मुलाकात कर बेमौसम बारिश से किसानों को हुए भारी नुकसान की जानकारी देते हुए खेतों का निरीक्षण करने की मांग की । उन्होंने उपजिलाधिकारी को बताया कि समथर क्षेत्र में अचानक हुई अधिक बारिश के कारण किसानों की धान की फसल खराब हो गईं है । खेतों में पानी भर गया है खड़ी फसल मिट्टी से लथ पथ हो गई है जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि हुई है । खेतों में खड़ी फसल सड़ने लगी है कुछ स्थानों पर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है । उप जिलाधिकारी अभिनीश तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ दतावली,सकिन और संजोखरी मौजा स्थित खेतों के निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल के नुकसान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की । उन्होंने मौके पर ही संबंधित लेखपाल को प्रभावित क्षेत्रों में प्लॉट टू प्लॉट सर्वे करने के निर्देश दिये । एसडीएम ने किसानों को आस्वस्त करते हुये कहा कि प्रभावित मौजो का सर्वे कराया जाएगा और सर्वे रिपोर्ट तैयार होते ही शासन को भेजी दी जाएगी और पीड़ित किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा । भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाय और बीमा योजना के तहत उन्हें लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि बेमौसम बारिश के चलते हुई आर्थिक क्षति से आई आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान अपनी आगामी फसल की तैयारी कर सकें ।
इस मौके पर पार्षद रणवीर सिंह गुर्जर, प्रकाश चंद्र झा, मुदित महाटोलिया, बबलू गुर्जर, मनोज बनरसिया, मोंटू उपाध्याय, मोहित गुर्जर, प्रकाश खरे, आदि मौजूद रहे ।

418 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *