સમાચાર ફ્લેશ
समथर: तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल। समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया । होली से पहले बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंडक तो दोपहर में तेज धूप का अहसास, लोग पड़ रहे बीमार। मोंठ कोतवाल राजेश पाल सिंह ने चौकीदारों को रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश, सतर्क रहने की दी हिदायत। मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना” के तहत किसान उठा सकते हैं लाभ। मोंठ में प्राचीन गणेश मंदिर बना आस्था का प्रमुख केंद्र।
Home » Uncategorized » समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।

समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।

समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया । जन आक्रोश यात्रा में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा (गैर राजनीतिक संस्था) के अध्यक्ष भानु सहाय,अशोक सक्सेना,रघुराज शर्मा,वरुण अग्रवाल,हनीफ खान,रामजी पारीछा,सिकंदर के नगर पहुंचने पर अग्गा बाजार पर यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं भारी संख्या में लोगों ने जन आक्रोश यात्रा में सहभागिता की । बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानुसहाय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के निवासी वर्षों से अपने अलग राज्य बनाने की मांग करते आ रहे है । बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने का वादा तो किया गया लेकिन वह बादा पूरा नहीं किया गया इससे बुंदेलखंड की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है । आज भी हमारा बुंदेलखंड क्षेत्र बेरोजगारी,गरीबी,सूखा,पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए बिना इन समस्याओं का स्थाई समाधान संभव नहीं है,बार-बार आश्वासन देने के बाद भी ठोस कदम न उठाना जनता के साथ एक विश्वासघात है । युवाओं को अपना राज्य बनवाने के लिए आगे आना चाहिए । जन आक्रोश यात्रा में बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने वाले जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने के लिए “राम को कोल” अभियान को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है । उक्त अवसर पर डॉ प्रियाशरण गुप्ता, गुर्जर महेन्द्र नागर,सुरेश शर्मा,अनुपम श्रीवास्तव,अरविंद श्रीवास, पवन बुलकिया,मोहित शर्मा, संजीव व्यास, मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुवजी,डॉ सुरेश दुबे,संतराम दोहरे,वीरेंद्र वंशकार,कासिम खान मंसूरी,चंद्रभान खजांची,मुन्ना मेवाती,समीर नीखरा,कृष्णा शिल्पकार,शहीद खान,राजू अग्रवाल,बृजेशअग्रवाल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

84 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *