समथर — बसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में नगर के शिव धाम मठ वाले शंकरजी मंदिर प्रांगढ़ में क्षेत्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया । शिव मठ कमेटी के तत्वाधान में आयोजित दंगल का शुभारंभ महंत लालजी दास महाराज ने फीता काटकर किया । दंगल में बिभिन्न क्षेत्रीय फलबानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । दंगल की मुख्य कुश्ती जिला केसरी संतोष सेवढा एवं पिंटू दुर्गापुर के बीच रही जिसमें संतोष सेवढा विजयी रहे । कमेटी द्वारा सभी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
95 Views
