समथर — पुलिस ने एक कार से दो पेटी अबैध शराब लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़कर कार्यवाही कर दी है । थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नगर के पीपरी बस स्टैंड से पंडोखर जाने वाली सड़क पर कार से अवैध शराब ले जाई जा रही है । सूचना पर समथर पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर चैकिंग की तो तलाशी में कार से दो पेटी अवैध शराब बरामद की गई । पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की जिसमे उन्होंने अपने नाम सुनील कुमार निवासी ग्राम दतावली,थाना समथर और प्रदीप कुमार निवासी कस्बा मधोगढ़ जिला जालौन बताया । पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही कर दी है । पुलिस के अनुसार बरामद शराब को अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था । पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज गंभीर सिंह, नीरज कुमार आदि शामिल रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी और जालौन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए हुई विशाल रैली
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
Home
»
Uncategorized
»
समथर — पुलिस ने एक कार से दो पेटी अबैध शराब लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़कर कार्यवाही कर दी है
समथर — पुलिस ने एक कार से दो पेटी अबैध शराब लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़कर कार्यवाही कर दी है
Mardul Pandey
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
March 29, 2026
4:01 pm
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am