સમાચાર ફ્લેશ
Home » Uncategorized » समथर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान।

समथर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान।

समथर-समथर कस्बे में जाम और अव्यवस्थित यातायात से परेशान लोगों को राहत देने के लिए शुक्रवार को पुलिस का सख्त अभियान देखने को मिला। समथर थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरे और मुख्य बाजार, चुंगी नाका व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि “सड़क आम जनता की है, इसे जाम का कारण न बनाएं।” कई जगह दुकानों के बाहर रखे गए सामान को तत्काल हटवाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ दुकानदारों के चालान भी काटे गए, जिससे बाजार में हलचल मच गई।
अचानक हुई इस कार्रवाई से कई दुकानदारों ने खुद ही अपने ठेले और सामान पीछे करना शुरू कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि आगे भी समय-समय पर सख्ती जारी रहेगी। पुलिस ने दुकानदारों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए चेताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि समथर की सड़कों पर व्यवस्था और सुरक्षा दोनों बनी रहें।

21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *