Home » Uncategorized » समथर — नगर में महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति श्रद्धा एवं परंपरा के अनुसार मनाया गया ।

समथर — नगर में महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति श्रद्धा एवं परंपरा के अनुसार मनाया गया ।

समथर — नगर में महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति श्रद्धा एवं परंपरा के अनुसार मनाया गया । सुबह से ही शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । नगर के छोटे बड़े सभी प्राचीन मंदिरों व शिवालयों की भव्य सजावट की गई एवं विधि विधान से अभिषेक, हवन, पूजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए । परंपरा के अनुसार नगर के मोहल्ला कटरा स्थित संकटमोचन मंदिर से संत बालक दासजी महाराज के सानिध्य में विशाल शिव बारात नगर में निकाली गई । दर्जनों बैंड बाजे ढोल नगाड़ों और भारी संख्या में झांकियों के साथ निकली शिव बारात में घोड़े ,ऊंट एवं ट्रैक्टर ट्रॉलियो पर देवी-देवताओं की बिभिन्न झांकियां सजाई गई एवं कीर्तन मंडली व साधु संत विराजमान कराए गए तथा अखाड़े एवं ध्वज,निशान के साथ ,वानर, भालू ,भूत ,प्रेत ,बेताल,आदि स्वरूपों में भारी संख्या में लोग शिव बारात में जमकर नाचते रहे । विशाल एवं भव्य शिव बारात नगर के संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला कटरा ,चुंगी नाका,तिवरयाना, चौपड़ बाजार,अग्गा बाजार,छतरी चौराहा,पीपरी बस स्टैंड, विजयगढ,नई बस्ती, मोगियाना मोड़ आदि मार्गों से होते हुए निकली । शिव बारात निकलने वाले मार्ग को एक दिन पूर्व से ही केसरिया ध्वज ,तोरण ,झालरों से सजाया गया । नगर में जगह-जगह शिव बारात का स्वागत किया गया एवं आरती उतारी गई । अग्गा बाजार पर बाबा महाकाल समिति,सुखदेनी माता मंदिर पर कुअर अरिदमन सिंह लावन,पीपरी बस स्टैंड पर मुन्ना मेवाती के द्वारा संत बालकदासजी महाराज व शिव बारात का स्वागत किया गया एवं फल और मिष्ठान वितरण किया गया । शिव बारात गुजरते समय महिलाओं ने रास्ते रास्ते शिव बारात पर पुष्प वर्षा की । शिव बारात की भव्यता एवं विशालता से लोग आनंदित हो गए । भव्य झांकियों के साथ शिव बारात के प्रारंभिक से अंतिम सिरे के बीच की लंबाई करीब 1 किलोमीटर की रही । बम बम भोले ,जय शिव शंकर ,भोले बाबा के जयकारों से नगर का वातावरण शिवमय बना रहा । शिव बारात दोपहर करीब 1:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं करीब 7:00 बजे नगर भ्रमण उपरांत संकट मोचन मंदिर पर पहुंच कर सम्पन्न हुई । शिव बारात प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर पर अभिषेक एवं हवन पूजन संपन्न हुआ एवं संत बालकदासजी महाराज ने धूनी रमी । हजारों की संख्या में लोग शिव बारात में शामिल हुए । शिव बारात भ्रमण मार्ग की नगर पालिका परिषद समथर द्वारा बिशेष सफाई व्यवस्था की गई । नगर के बिभिन्न चौराहों पर दुकानदारों एवं सामाजिक संगठनों ने शिव बारात का स्वागत कर मिष्ठान प्रसाद बितरण किया एवं शिव बारात का भब्य स्वागत सत्कार किया । शिव बारात व्यवस्था में युवा बजरंग दल कमेटी एवं बिभिन्न सामाजिम संगठनों के लोग मौजूद रहे । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एस डी एम मोठ अवनीश तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना, युवा मोर्चा के पूर्ब ज़िलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली, जितेंद्र सिंह लावन,मोनू नगाइच,जिला प्रचारक चंदन,चंद्रशेखर बघेल,नीलू सोनी,रोहित सेन आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *