Home » Uncategorized » समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।

समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।

समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने की । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । पालिका की ओर से अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र कुमार चौधरी ने अतिथियों एवं नामित सभासदों का माल्यार्पण कर एवं बुके प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया । इसके उपरांत शासन द्वारा नामित सभासद मनोज कुमार तिवारी,श्रीमती रेखा गुप्ता,ओमप्रकाश चंदेल,प्रकाशचंद्र झाँ, श्यामबिहारी दुबे,को उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कृष्णचन्द्र तिवारी,पं गोविन्ददास दुबे,पं यशोदानंदन शास्त्री,डॉ प्रियाशरण गुप्ता,मनोज गुप्ता,उमेश गुबरेले,रामप्रकाश व्यास,पवन बुलकिया,अरविन्द श्रीवास आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन श्रीराम शर्मा ने किया ।

73 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *