સમાચાર ફ્લેશ
समथर — नगर के राजकीय महाविद्यालय समथर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ । मोंठ–श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में माँ शीतला किले के मैदान में शुक्रवार को 8 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। मोंठ–शाहजहांपुर थाना पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश–उत्तरप्रदेश की सीमा भांडेर बोर्डर पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कल से शुरू होगा माह-ए-रमजान, मुस्लिम समुदाय ने की इबादत की तैयारी। कोंच में डीएम ने किया न.पा. और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण मामूली कहासुनी बनी मारपीट: सड़क पर भिड़े कार और बुलेट सवार, बीच सड़क पर जमकर चले थप्पड़
Home » Uncategorized » समथर — नगर के राजकीय महाविद्यालय समथर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ ।

समथर — नगर के राजकीय महाविद्यालय समथर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ ।

समथर — नगर के राजकीय महाविद्यालय समथर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक देवेन्द्र कुमार गौतम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय जालौन के प्राचार्य डॉ. सचेन्द्र कुमार मौंजूद रहे । मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । महाबिद्यालय की प्राचार्या डॉ पूर्णिमा गुप्ता ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । खेल प्रतियोगिताओं के दौरान छात्र-छात्राओं में खेलों को लेकर उत्साह देखने को मिला । प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूंद,भाला फेंक,गोला फेंक, कैरम और शतरंज की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया । बालक बर्ग में साहिल खान एवं बालिका बर्ग में बंसिका चैम्पियन रहे । 100 मीटर दौड़ बालक बर्ग में साहिल,बालिका बर्ग में बंसिका,200 मीटर दौड़ बालक बर्ग में आकाश,बालिका बर्ग में बंसिका,400 मीटर दौड़ बालक बर्ग में कृष्ण कुमार,बालिका बर्ग में बंशिका श्रीवास,भाला फेंक बालक बर्ग में नईम,बालिका बर्ग में सानिया,गोला फेंक बालक बर्ग में साहिल,बालिका बर्ग में लाली,लम्बी कूंद बालक बर्ग में कृष्ण कुमार,बालिका बर्ग में सौम्या श्रीवास्तव,रस्सा कसी बालक बर्ग में साहिल खान,बालिका बर्ग में इला,कैरम में बालक बर्ग में आकाश,बालिका बर्ग में भूमि रायकवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी विजय यादव, सरनाम कुशवाहा,सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, प्रमोद खरे,आकाश मेवाती सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *