समथर — नगर के आदिशक्ति बीजासेन माता मन्दिर प्रांगढ में संत बालकदासजी महाराज के सानिध्य में ध्वार की माता मंदिर एवं रामगढ़ माता मंदिर के लिये 121 खप्पर जवारे बोये गये है । मंदिर प्रांगढ़ में शतचंडी पाठ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है एवं रात्रि में नित्यप्रति भजन गायन हो रहा है । श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा व्यास द्वारा अजामिल आख्यान,ध्रुव चरित्र,गजेंद्र मोक्ष,बामन अवतार,की कथाओं का संगीतमय बर्णन किया गया । कथा बाचक ऋषभ देव शास्त्री भागवताचार्य ने अजामिल,ध्रुब,प्रह्लाद चरित्र की कथा का बर्णन करते हुए कहा कि भगवान का नाम स्मरण समस्त पापों का विनाश कर देता है । जीव का उद्धार जप और नाम स्मरण अर्थात भजन से ही होता है । मानव जीवन भगवान का भजन एवं धर्म आचरण के लिए ही मिला है । नाम संकीर्तन के बिना कथा परिपूर्ण नहीं है । भजन के प्रभाव से सात्विक गुणों की बृद्धि होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है । भक्ति योग की महिमा का बर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति रस सभी रसों में उत्तम है । भक्ति को किसी भी आलंबन की आवश्यकता नहीं है । ज्ञान विज्ञान आदि सभी भक्ति के अधीन हैं । कथा व्यास द्वारा कपिल देवहूति संबाद,सांख्य शास्त्र बर्णन, धर्म निरूपण,ध्रुब,प्रह्लाद चरित्र,नरसिंह अवतार,गजेंद्र मोक्ष,समुद्र मंथन,राजा बलि की कथा,बामन अवतार,मत्स्यावतार आदि कथाओं का संगीतमय बर्णन किया गया । कथा के बीच गाये गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर झूम उठे । कथा पारीक्षत श्रीमती राजकुमारी गोविंद सिंह पाल ने भागवतजी की आरती की । इस अवसर पर संजय व्यास,पिंकू दांगी, रमाकांत तिवारी,शैली नगाइच,अंजनी खजांची,लाखन,भगवत,पिंकू बुधौलिया,अशोक शर्मा,गोविंद पाल,मोहित,अमित कुशवाहा, पंचम,राजीव,छबिराम , ज्ञानसिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी और जालौन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए हुई विशाल रैली
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
Home
»
Uncategorized
»
समथर — नगर के आदिशक्ति बीजासेन माता मन्दिर प्रांगढ में संत बालकदासजी महाराज के सानिध्य में ध्वार की माता मंदिर एवं रामगढ़ माता मंदिर के लिये 121 खप्पर जवारे बोये गये है ।
समथर — नगर के आदिशक्ति बीजासेन माता मन्दिर प्रांगढ में संत बालकदासजी महाराज के सानिध्य में ध्वार की माता मंदिर एवं रामगढ़ माता मंदिर के लिये 121 खप्पर जवारे बोये गये है ।
Mardul Pandey
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
March 29, 2026
4:01 pm
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
