समथर – नगर के अग्गा बाजार स्थित प्राचीन श्रीहनुमानजी मंदिर पर परम्परा के अनुसार महाबीर दस्टोन उत्सव मनाया गया । नगर के प्राचीन हनुमानजी मंदिर पर हनुमान जयंती के दसवें दिन महाबीर दस्टोन उत्सव मनाया जाता है । इस अवसर पर मंदिर पर विशाल भंडारा प्रसादी और भजन संध्या ,रात्रि जागरण कार्यक्रम सम्पन्न होता है । इस बार्षिक उत्सव पर मंदिर पर सुन्दर सजावट के साथ श्रीहनुमानजी के बिग्रह का भब्य श्रृंगार किया गया । पुजारी नवनीत मुदगिल चैनू महाराज ने बिधि बिधान के साथ उत्सव पूजन व श्रृंगार आरती की । आरती के उपरांत पहले महिला मण्डल द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किये गए इसके उपरांत रात्रि जागरण भजन संध्या कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आये हुए कलाकारों ने मंगलाचरण, पारंपरिक भक्ति बधाई गीत और भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया । पूरी रात्रि चले कार्यक्रम का लोगों ने जमकर आनन्द उठाया । मंदिर पर सम्पन्न हुए विशाल भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की । इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
समथर – नगर के अग्गा बाजार स्थित प्राचीन श्रीहनुमानजी मंदिर पर परम्परा के अनुसार महाबीर दस्टोन उत्सव मनाया गया ।
समथर – नगर के अग्गा बाजार स्थित प्राचीन श्रीहनुमानजी मंदिर पर परम्परा के अनुसार महाबीर दस्टोन उत्सव मनाया गया ।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm