Home » Uncategorized » समथर — थाना समथर में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई ।

समथर — थाना समथर में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई ।

समथर — थाना समथर में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक में शिव बारात आयोजक कमेटी के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों से शिवालयों पर होने बाले धार्मिक कार्यक्रमों, शिव बारात नगर भ्रमण मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था,मार्ग सफाई,विधुत सप्लाई एवं पेय जल व्यवस्था आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । थानाध्यक्ष ने मौजूद लोगों से कहा कि सभी लोग धार्मिक पर्व को भक्ति भाव,शांति एवं सदभाव के साथ मनायें । विना प्रमाणिकता के कोई भी संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित नहीं करें और न ही अप्रमाणित संदेशों पर ध्यान दें । साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे । किसी भी समुदाय के लोगों द्वारा अगर भ्रांति फैलाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे जिससे उक्त व्यक्ति के ऊपर सख्त कार्यवाही की जा सके सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा । किसी भी प्रकार के उपद्रवी या शरारती तत्व की जानकारी होने पर अविलंब पुलिस को सूचित करें । इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *