Home » Uncategorized » समथर — थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साकिन के समीप एक मारुति वैन कार सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी । गनीमत रही कि उक्त कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए ।

समथर — थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साकिन के समीप एक मारुति वैन कार सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी । गनीमत रही कि उक्त कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए ।

समथर — थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साकिन के समीप एक मारुति वैन कार सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी । गनीमत रही कि उक्त कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए । जानकारी के अनुसार दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के समीप स्थित गांव जनपदपुर निवासी लोग जालौन जिले के कैलिया के पास स्थित मऊ क्षेत्र में शादी समारोह के बाद एक देव स्थान पर पूजा करने,हाथे लगाने जा रहे थे । रास्ते मे ग्राम साकिन के समीप कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी । हादसे के बाद मौके पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ग्राम साकिन से ट्रैक्टर मंगवाकर गया क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकालाया । इस हादसे में कार सवार लोग बाल बाल बच गये । कार चालक ने बताया कि अचानक स्टेयरिंग की रॉड टूट जाने से यह हादसा हो गया लेकिन गनीमत रही कि कार पलटने से बच गई और लोग बाल बाल बच गये ।

39 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *