Home » Uncategorized » समथर — गुरुवार को नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया ।

समथर — गुरुवार को नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया ।

समथर — गुरुवार को नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया । रिमझिम बारिश के बाबजूद निर्धारित समय पर संघ के कार्यकर्ता गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में एकत्र हुए और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ पथ संचलन प्रारंभ किया । ढोल-नगाड़ों की धुन पर आगे बढ़ रहे स्वयंसेवकों ने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला । स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण बना दिया । कई स्थानों पर व्यापारियों और आम नागरिकों ने पानी व स्वल्पहार की व्यवस्था कर पथ संचलन में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया । बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर पथ संचलन का अभिवादन किया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। पथ संचलन के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने समाज में समरसता, सेवा और जागरूकता फैलाने का संदेश दिया । लोगों ने इसे संघ की अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रतीक बताते हुए सराहना की । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रचारक चंदन,खंड संघचालक अखिलेंद्र तिवारी, खंड कार्यवाहक उमाशंकर द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कृष्णचंद्र तिवारी,भरतशरण नगाइच, चन्द्रशेखर बधेल,अभय गुप्ता, नितिन गुप्ता,रोहित सविता आदि मौजूद रहे ।

98 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *