समथर — क्षेत्र के ग्राम चिरगांव खुर्द में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम में सुग्रीब मित्रता बालि बध की लीला का मंचन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास डमडम महाराज ने फीता काटकर लीला का शुभारंभ कराया एवं आरती की । रामलीला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । ग्राम चिरगांव खुर्द में श्रीहनुमानजी मंदिर प्रांगढ़ में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम में पंचवटी बिश्राम,सीता की खोज,बालिबध,लंका दहन,की लीला का मंचन सम्पन्न हुआ । श्रीमारूतिनंदन रामलीला मंडल के तत्वाधान में चल रही रामलीला के मंचन में सीता की खोज,जटायु उद्धार,शबरी मिलन,सुग्रीव मित्रता,बाली बध, लंका दहन,आदि लीलाओं के प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया गया । इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि उत्तम सिंह,साजन अहिरवार,अतबल सिंह यादव,अजय कुमार,अज्जू,अनुपम तिवारी,शिवकांत वर्मा,मानवेंद्र कुशवाहा,सुमित यादव,अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे ।
