Home » Uncategorized » समथर के लापता व्यक्ति का शव नदीगांव के पास बेतवा नहर में उतराता मिला।

समथर के लापता व्यक्ति का शव नदीगांव के पास बेतवा नहर में उतराता मिला।

समथर — कस्वा समथर के मोहल्ला खान बहादुर से बिगत 8 फरवरी को लापता हुये युवक अफसर खान का शव जालौन जिला के नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी बुजुर्ग के समीप बेतवा नहर में मिलने के मामले में मृतक की माँ ने थाना समथर में छह युवकों पर अफसर की हत्या कर शव नहर में फेंक देने का मुकदमा पंजीकृत कराया है । पुलिस ने छहों युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है साथ ही पुलिस नहर के पानी मे मृतक की मोटरसाइकिल की खोजबीन में जुटी हुई है । मृतक अफसर खान 8 फरवरी की शाम कुछ युवको के साथ बड़ोखरी रोड स्थित एक खेत पर पार्टी के लिये गया था । जब वह घर नहीं लौटा तो 9 फरवरी को मृतक की माँ ने थाना समथर में गुमशुदगी दर्ज करा दी । गुरुवार 12 फरवरी को जालौन जिला के नदीगांव क्षेत्र में बेतवा नहर में मृतक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया । आक्रोशित परिजनो ने थाना पहुंचकर पार्टी में ले गये युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की । मौके पर पहुंचे तहसीलदार मोठ ज्ञानेन्द्र कुमार ने परिजनों से बातचीत कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया । मृतक की मां सुबरातन की तहरीर पर पुलिस थाना समथर ने पार्टी में ले जाने बाले छह युवकों के विरुद्ध हत्या कर शव को नहर में फेंकने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । शुक्रवार सुबह से पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में मृतक की मोटरसाइकिल खोजने में जुटी हुई है ।
समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत का कहना है कि मृतक की माँ की तहरीर पर छह युवकों समथर के मोहल्ला सांई का कुआ निवासी पवन शर्मा,मोहल्ला हरीपुरी निवासी राहुल एवं मनीष,मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजीव उर्फ रॉकी, नरेन्द्र पाल,राहुल पाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । मामले की जांच की जा रही है । स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में मृतक की मोटरसाइकिल की खोज जारी है । जाँच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *