समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय समथर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गढ़कुंडार इलेवन की टीम ने मरहूम कय्यूम फेन्स क्लब समथर को 6 रन से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजा समथर रणजीत सिंह जूदेव के नाती युवराज बिनायक प्रताप सिंह एवं बिशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री भानुप्रताप वर्मा एवं बिधायक जवाहरलाल राजपूत मौजूद रहे । गढ़कुंडार एवं समथर टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में गढ़कुंडार इलेविन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी समथर की टीम निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी । गढ़कुंडार की टीम ने 6 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया । मुख्य अतिथि एवं बिशिष्ट अतिथि द्वारा विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी और एक लाख रुपये का चेक एवं उपविजेता टीम को उपविजेता ट्रॉफी एवं पचास हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया । खिलाड़ी अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया एवं खिलाड़ी हन्नू कश्मीरी को मेंन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस अवसर पर जय नारायन सिंह परिहार,राघवेन्द्र सिंह किलेदार,,टूर्नामेंट संयोजक डॉ बृजेंद्र प्रताप सिंह परिहार,,शुभांकर परिहार,बिक्रमजीत सिंह,मुन्ना दुबे,सरनाम कुशवाहा,राजा मेवाती,प्रखर नगाइच,मुन्ना मेवाती,आकाश मेवाती,आदि मौजूद रहे ।
