Home » Uncategorized » समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये ।

समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये ।

समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये । पहला मुक़ाबला मेरठ ने और दूसरा मुकाबला आर्मी इलेविन टंडवा गोरखपुर ने जीता । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने दोनो टीमों से परिचय प्राप्त कार एवं टॉस कर मैच प्रारम्भ कराया । पहला मुकाबला मेरठ और कोंच की टीम के बीच खेला गया । मेरठ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुये निर्धारित 12 ओवर मैं 138 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोंच की टीम मात्र 51 रन पर ऑल आउट हो गई । साजिद अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया । दूसरा मैच आर्मी इलेवन टंडवा गोरखपुर एवं पंडोखर के मध्य खेला गया टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुये टंडवा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 138 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पण्डोखर की टीम मात्र 57 रनों पर ऑलआउट हों गई । शानदार प्रदर्शन के लिए अमन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर कमेटी संयोजक डॉ बृजेंद्र प्रताप सिंह परिहार, शुभांकर परिहार,राजवीर सिंह गुर्जर,सरनाम कुशवाहा,मुन्ना मेवाती,पार्थ किलेदार,आकाश मेवाती,अमन मेवाती,कार्तिक, जाकिर खान,किशन झा आदि मौजूद रहे ।

72 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *