સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ। पूंछ(झांसी):होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना पूंछ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मोठ- रविवार को कोतवाली मोठ में आगामी होली के पाव त्योहार को लेकरपीस कमेटी की बैठक ली गयी I समथर — आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । नारायनपाली में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक मोंठ:वरिष्ठ पत्रकार रानू पाण्डेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गयापत्रकारों, समाजसेवियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं, केक काटकर मनाया उत्सव।
Home » Uncategorized » समथर — आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

समथर — आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

समथर — आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में होलिका दहन स्थानों,होलिका दहन का समय और संभावित समस्याओं पर चर्चा करते हुए पर्व को शांति एवं सदभाव के साथ मनाने की अपील की गई । बैठक को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, जिसे गंगा-जमुना तहजीब और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, जबरन रंग डालने या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे एवं जुलूस के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई । इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह नित्तू, शिशुपाल सिंह, राजेन्द्र दुबे, उपनिरीक्षक रामशरण सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *