Home » Uncategorized » सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

जालौन। खेत पर जा रहे किसान की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण किसान घायल हो गया। चिकित्सालय पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ़ आशीष 35 वर्ष पुत्र शांति शरण छोटे किसान है। बुधवार की दोपहर वह घर से मोटरसाइकिल से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर गिर गये। वाहन टक्कर मार कर मौके से भाग गया। जब राहगीर मार्ग से निकले तो युवक को घायल अवस्था में पड़ देखा। राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।चिकित्सालय में चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया तथा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद पत्नी सोनू बेटा कान्हा 14 वर्ष, और मोहन 12 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /नीरज श्रीवास्तव रिपोर्टर

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *