Home » Uncategorized » संस्कार संरक्षण समिति ने मनाया अपना द्वितीय स्थापना दिवस

संस्कार संरक्षण समिति ने मनाया अपना द्वितीय स्थापना दिवस

झांसी। दिनांक 29/01/26 को राजकीय संग्रहालय में संस्कार संरक्षण समिति का द्वितीय स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका “संस्कार स्मारिका” के द्वितीय संस्करण का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों को संस्कार सेवा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्कूल बैग, स्टेशनरी किट एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के. पी. सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी झांसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, डॉ. महेश चंद्र अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ, झांसी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के प्रभारी एम. एल. आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा एवं अधिवक्ता रामेश्वर राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुशील जांगड़े द्वारा की गई एवं मंच का सशक्त एवं प्रभावी संचालन आकाशवाणी झांसी की उद्घोषिका शिवानी वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेजल अग्रवाल, चंचल कौशिक, मोहन खस, चन्दन असौलिया, पार्षद लखन कुशवाहा, पार्षद अरविंद खटीक, धर्मेंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, सतीश वर्मा, रुक्मणी वगवार, रिंकी असोलिया, वंदना, दुष्यंत कुमार, देवेंद्र वर्मा, संगीता वर्मा, राजा खटीक, वीरेंद्र ठगेले, अर्पण शर्मा, आकाश असोलिया, मदन वर्मा, हिरदेश छिलवार, महेंद्र आदि उपस्थित रहे। अंत में जितेंद्र खरे ने सबका आभार व्यक्त किया।

87 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *