Home » Uncategorized » श्री श्री 1008 सर्वेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री श्री 1008 सर्वेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री श्री 1008 सर्वेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

मोंठ:नगर के अखाड़ा पुरा स्थित श्री श्री 1008 सर्वेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में भगवान भोलेनाथ और शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक सजावट से पूरा मंदिर परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। शाम होते ही विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर रविन्द्र सरावगी, संतोष लोहिया, संजय कस्तवार, विपिन गुप्ता, कृष्ण कुमार नौगरैया, प्रदीप गुप्ता, रश्मि गुप्ता, कामिनी गुप्ता, हर्षिता गुप्ता निहारिका गुप्ता, हनी गुप्ता, गौरी गुप्ता  कृष्णा वर्मा,सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *