Home » Uncategorized » श्री राम कथा मोंठ में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन सम्राट हेमंत ब्रजवासी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

श्री राम कथा मोंठ में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन सम्राट हेमंत ब्रजवासी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

मोंठ–कस्बा स्थित पावन श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रही श्री रामकथा के अंतर्गत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दिव्य संध्या में भक्तिरस की ऐसी अविरल धारा बही कि पूरा वातावरण श्याममय हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत पूज्य वैदेही बल्लभ शरण महाराज (अयोध्या धाम) एवं श्री रामकथा के कथा व्यास पूज्य शान्तनु महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।
भजन संध्या में मुंबई से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत ब्रजबासी ने अपनी सुमधुर वाणी से खाटू नरेश की महिमा का ऐसा वर्णन किया कि श्रोता भावविभोर हो उठे। “हारे का सहारा श्याम हमारा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने भक्तों के हृदय को छू लिया और श्याम भक्ति में सबको ओत-प्रोत कर दिया। हर भजन के साथ तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों की गूंज वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना रही थी।महंत वैदेही बल्लभ महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भजन और कथा के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सद्भाव, संयम और भक्ति का संचार होता है। कथा व्यास शान्तनु महाराज ने भी भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु नाम स्मरण से ही जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। कार्यक्रम के आयोजक रामजी परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बिभाग प्रचारक मनोज,अर्पित दास महाराज, राकेश तिवारी,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल डॉ योगेश त्रिपाठी,मंकु पाठक,शिवम अग्रवाल,ब्रम्हजीत द्विवेदी,मनोज तिवारी,रामेंद्र सोनी,धर्मेन्द्र सिंह,रविन्द्र सिंह,विजय सिंह सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

259 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *