સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » श्रीमद् भागवत कथा में धुंधकारी, परीक्षित एवं सुखदेव जन्म की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु।

श्रीमद् भागवत कथा में धुंधकारी, परीक्षित एवं सुखदेव जन्म की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु।

श्रीमद् भागवत कथा में धुंधकारी, परीक्षित एवं सुखदेव जन्म की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु।

मोंठ : निकटवर्ती ग्राम सय (दासना) स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के क्रम में आज कथा व्यास श्री अनुज कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने धुंधकारी की मार्मिक कथा, राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग एवं महर्षि वेदव्यास के पुत्र श्री सुखदेव जी के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा व्यास ने धुंधकारी कथा के माध्यम से बताया कि सत्संग और भागवत श्रवण से सबसे बड़े पापी का भी उद्धार संभव है। उन्होंने समझाया कि कलियुग में भगवान का नाम और कथा ही मानव जीवन को भवसागर से पार लगाने का सरल साधन है।
राजा परीक्षित के जन्म की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की कृपा का वर्णन किया, जब गर्भ में ही परीक्षित की रक्षा स्वयं भगवान ने सुदर्शन चक्र से की। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं सुखदेव जी के जन्म की कथा में बताया गया कि कैसे बाल्यावस्था से ही वे ब्रह्मज्ञान में लीन रहे और आगे चलकर उन्होंने राजा परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराया।
कथा के दौरान भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया और धर्म, भक्ति व सदाचार का संदेश ग्रहण किया। कथा परीक्षत श्री मति प्रेरणा गौरव सिंह दांगी ने आरती की।इस मौके पर अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।