जालौन 28 अक्टूबर।मंगलवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी।गांव में दमकल न पहुंचने के कारण ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया जिससे समय लग गया। समय लग जाने के कारण आग लगने के कारण घर में रखा लगभग 2 लाख रुपए का घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी के हाथ झुलस गये।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी देशराज पुत्र लल्लूराम के घर में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गयी। जब घर में आग लगी तो परिवार के लोग घर के पीछे के हिस्से में थे। जब आग की लपटें उठने लगी तो आग लगने की जानकारी हुई। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के दौरान सामान को निकालने के चक्कर में गृहस्वामी के दोनों हाथ झुलस गये। गृहस्वामी देशराज उनके पुत्र नरेंद्र सभी परिजनों ने आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें पड़ोसी सुनील के घर तक पहुंचता देख ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी दमकल को दी किन्तु मकान तक रास्ता न होने के कारण दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी।जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा घर गृहस्थी का सामान, गेहूं, भूसा, कूलर, पंखा समेत लगभग 2 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण 3 बकरियां भी झुलस गयी।पीड़ित ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने लेखपाल को मौके पर भेजकर आग से हुई क्षति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
