Home » Uncategorized » शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के साथ महोत्सव का भव्य समापन

शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के साथ महोत्सव का भव्य समापन

शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के साथ महोत्सव का भव्य समापन।

मोंठ: कस्बा के कटरा बाजार स्थित शिव धाम निवास पर आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज अंतिम दिन विधिविधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके पश्चात हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान शिव धाम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
विशेष रूप से कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता अपने परिवार सहित शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजकों की भव्य एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना की।
यज्ञाचार्य पंडित सालिगराम द्विवेदी और कुंज बिहारी चतुर्वेदी,ने बताया कि पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में कलश यात्रा, विभिन्न अनुष्ठान, अभिषेक, हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। आयोजक राधिका अभिषेक कुचिया ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन के समापन के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उल्लास एवं आध्यात्मिक शांति का वातावरण बना रहा। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बीरे लहारिया, चानू सिंधी, संतोष लोहिया, कपिल कुचिया, अतुल कुचिया, शैलेंद्र व्यास, पंकज सिंधी, राकेश राजपूत, रजनी कुचिया, ऊषा देवी, नीलम देवी, अंजली सोनी, राधा कुचिया, प्रियंका कुचिया, सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

298 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *