સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दूसरे दिवस में विधिविधान से अन्न, जल व पुष्पाधिवास संपन्न।

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दूसरे दिवस में विधिविधान से अन्न, जल व पुष्पाधिवास संपन्न।

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दूसरे दिवस में विधिविधान से अन्न, जल व पुष्पाधिवास संपन्न।

मोंठ : कस्बा के कटराबाजार स्थित शिव धाम निज निवास पर आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज दूसरे दिवस में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम श्रद्धा और विधिविधान के साथ आगे बढ़ा।विद्वान यज्ञाचार्य पंडित सालिगराम द्विवेदी, आचार्य पंडित कुंज बिहारी चतुर्वेदी बघेरा, एवं आचार्य देवेंद्र श्रोत्रिय , अनुराग तिवारी, ने विधि विधान से अनुष्ठान कराया। मंत्रोच्चार के बीच अन्न, जल एवं पुष्पाधिवास का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। परिसर में मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
अनुष्ठान की शुरुआत प्रातःकाल पूजन के साथ हुई, जिसमें यजमानों द्वारा भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय का आवाहन किया गया। इसके पश्चात ज्ञाचार्यों ने शास्त्रोक्त विधि से अन्नाधिवास, जलाधिवास एवं पुष्पाधिवास कराया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व किए जाने वाले इन अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है, जिनसे देव प्रतिमाओं में दिव्य शक्ति का संचार होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे मनोयोग से अनुष्ठान में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यज्ञाचार्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अनुष्ठानों के धार्मिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में रुद्राभिषेक, हवन, विशेष पूजन, नगर भ्रमण एवं अंत में श्री शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, स्थापना, पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करें। यजमान राधिका अभिषेक कुचिया ने भगवान की पूजा अर्चना की। देर शाम धाम पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।इस मौके पर अतुल कुमार,कन्हैया, ओम, गोल्डी, शैलेंद्र व्यास, बीरे लहारिया, चानू सिंधी, संतोष लोहिया, कपिल कुचिया, सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

87 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।