जालौन 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा व ब्लॉक इकाई अध्यक्ष लालजी पाठक के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी को समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।बी ई ओ ने समस्याओं का सहानुभूति विचार कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बी ई ओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी को मांग पत्र में देकर कहा कि नगर जालौन से आठ किलोमीटर परिधि में आने बाले ग्रामों के परिषदीय विद्यालियों में कार्यरत अध्यापिको एवं अनुचरो को अक्टूबर माह के बेतन से शहरी मकान किराए भत्ते का लाभ दिया जाय जिसका शासनादेश शासन से हों गया हैं।इसके साथ ही एम आर सी शिक्षिको की बरिष्ठता उनकी मौलिक नियुक्ति तिथि से ही अंकित की जाय। ब्लॉक के कुछ शिक्षिको की सर्विस बुक एवं पत्राबली ब्लॉक कार्यालय से गायब हैं उन्हें व्यवस्थित कर जल्द ही अवलोकन हेतु ऐन पी आर सी क्रमांनुसार तिथि निर्धारित की जाय। ऐसी जानकारी तब हुई जब ब्लॉक बाबू ने सम्बंधित शिक्षिको को फोन करके बताया जबकि सर्बिस बुक और पत्रबालियो का रखरखाव विभाग की जिम्मेदारी होती ना कि शिक्षक की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष फीरोज खान ब्लॉक मंत्री राघवेंद्र निरंजन राजेंद्र निरंजन अनिल सिंह विराट अशोक जाटव उमेश पटेल रूपेंद्र सक्सेना राजीव थापक विजय राजाबत अमित सेंगर सूर्यकान्त चतुर्वेदी विकास श्रीवास्तव नागेंद्र सिंह रमन द्विवेदी गौरव खरे शिवम् शरण पाण्डेय विकास दुबे अयोध्या प्रसाद अक्षय राठौर बलवान पाल बिशम्भर यादव अभय कुशवाहा कुंवर सिंह निरंजन अरुण मिश्रा अनबर खान शिवकुमार राठौर आदि शिक्षक उपस्थित रहें। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
