झांसी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बूथ संगठन व एसआईआर को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा पूर्व प्रवक्ता शकील खान को पोलिंग बूथ के संगठन व एसआईआर कार्य को पूर्ण करने हेतु झांसी सदर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस उपलक्ष में नवनियुक्त प्रभारी शकील खान का माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय पाल, मोहर सिंह राठौड़, अमित कुशवाहा, चंदन खटीक, प्रदेश प्रवक्ता शाहनवाज खान, शोएब मकरानी, पंडित राहुल मिश्रा, श्रीमती पुष्पा शिवहरे, गौरव यादव, जाहिद मंसूरी, आमिर खान, संतोष रैकवार, राजवीर पिपरिया आदि उपस्थित रहे। संचालन जाहिद मंसूरी ने किया व सभी का आभार जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने व्यक्त किया।
