Home » Uncategorized » विषाक्त पदार्थ के सेवन से शिक्षिका की मौत।

विषाक्त पदार्थ के सेवन से शिक्षिका की मौत।

मोंठ— कस्बा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात विषाक्त पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। घटना से कस्बे में शोक की लहर फैल गई और शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केसीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय राठौर अपनी पत्नी रूपा राठौर और परिवार के साथ लगभग एक वर्ष पहले मोंठ छोड़कर झांसी स्थित सनफ्राम सिटी में रहने लगे थे। हालांकि दोनों पति-पत्नी प्रतिदिन अपने-अपने कार्यस्थल पर आने के लिए मोंठ आते-जाते थे। रूपा राठौर कस्बे के कन्या प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं और अपने शांत स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे रूपा राठौर ने किसी अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने स्थिति गंभीर होते देख उन्हें तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।