Home » Uncategorized » विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में मोंठ में रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में मोंठ में रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण।

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां शुरू।

मोंठ : रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा प्राचीन खेरापति सरकार हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भ्रमण करेगी।
उक्त आशय की जानकारी जिला मठ मंदिर प्रमुख रामेंद्र सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवा ध्वज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
रामेंद्र सोनी ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *