Home » Uncategorized » विश्व एड्स दिवस मनाया गया

विश्व एड्स दिवस मनाया गया

जालौन 1 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।गोष्ठी के माध्यम से अधीक्षक डॉ. कपिलदेव गुप्ता ने लोगों को एड्स पर विस्तार से जानकारी दी तथा इसके बचाव के तरीके बताये।

डॉ. कपिलदेव गुप्ता ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को असुरक्षित यौन संबंधों से परहेज करने की सलाह दी। डॉ. राजीव दुबे ने बताया कि विश्व भर में लाखों लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं, जिससे कई परिवार तबाह हो चुके हैं। उन्होंने यौन संचारित रोगों के फैलाव से बचाव के तरीके अपनाने पर जोर दिया।डॉ. सहन विहारी गुप्ता ने एड्स बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसे एक्वायर्ड इम्यून डिफिशिएंसी सिंड्रोम कहा जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। डॉ. विनोद राजपूत ने स्पष्ट किया कि यह असुरक्षित यौन संबंध के साथ-साथ संक्रमित सिरिंज के इस्तेमाल से भी फैलता है।डां योगेश आर्या ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एड्स से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहना चाहिए और अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज में अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर डां उमेश कुमार सिंह, डां हरीशरण, पी एन शर्मा, अरविन्द राठौर, अवधेश राजपूत, सचिन कुमार, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।

99 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *