Home » Uncategorized » विवेकानंद पार्क में स्वामी जी की प्रतिमा के अनावरण अधर में लोगों में आक्रोश

विवेकानंद पार्क में स्वामी जी की प्रतिमा के अनावरण अधर में लोगों में आक्रोश

समथर — नगर में जी आई सी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा कई वर्षों से अनावरण की प्रतीक्षा कर रही है। इस पार्क का निर्माण करीब सात साल पहले हुआ था इस मुद्दे को लेकर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने नगर पालिका की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई।
युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भरत राजपूत का कहना है कि स्वामी विवेकानंद जैसे महान विचारक और राष्ट्रप्रेरणा के प्रतीक की प्रतिमा का वर्षों तक अनावरण न होना नगर प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मांग किए जाने के बावजूद नगर पालिका द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया । इस दौरान युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर युवा मोर्चा द्वारा लेखा लिपिक को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में मांग की कि अतिशीघ्र मूर्ति का विधिवत अनावरण कराया जाए, ताकि नगरवासी और युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा ले सकें । इस दौरान भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे । जब इस संबंध में अधिशासी अधिकारी महेंद्र चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया की कुछ दिनों पहले ही पार्क को खुलवाकर साफ सफाई की गई थी बहुत जल्द पार्क का अनावरण करा दिया जाएगा । ज्ञापन देने के दौरान शिवप्रताप सिंह, शंभू दयाल,अमित चचौंदिया, कमल सिंह, देवांस साहू, शिवम महाटौलिया आदि मौजूद रहे ।

50 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *