विधायक ने मोंठ मंडी का किया दौरा, धान उचित दाम पर खरीदने के निर्देश
मोंठ– गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने आज मोंठ मंडी पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना. धान की बोली एवं बिकवाली को लेकर आ रही परेशानियों को देखा. विधायक ने इस पर अधिकारियों से बात कर धान की उचित मूल्य पर बोली के निर्देश दिए. विधायक ने व्यापारियों से भी चर्चा की गरौठा विधायक ने किसानो की आ रही शिकायतों पर मोठ मंडी का दौरा किया. उन्होंने किसानों से वार्ता की. किसानों ने बताया कि धान की बोली लगाई जाने में अनियमितता बरती जा रही है. इस पर विधायक ने अधिकारियों से बात कर निर्देश जारी किए हैं. व्यापारियों से भी चर्चा कर किसानों को उपज का बाजिब दाम दिए जाने को कहा है।
141 Views
