जालौन, 19 अक्टूबर।
ग्राम शहजादपुरा में लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते चार लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसे और महिला सहित परिवार के कई सदस्यों को बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता हेमलता ने पुलिस को बताया कि 13 अक्टूबर की रात रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के ही सत्यम, राजा, बंटे और मुनिया जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर पति की पिटाई कर दी। जब हेमलता ने बीच-बचाव किया तो उसे भी मारा-पीटा गया।
पीड़िता के अनुसार, बचाने आई सास रानी देवी, ससुर शशिकांत और देवर राघवेंद्र को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
(रिपोर्ट — सुनील सक्सेना, पत्रकार नावली)
