Home » Uncategorized » रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट के भव्य कार्निवल का कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने किया उद्घाटन

रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट के भव्य कार्निवल का कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने किया उद्घाटन

झांसी। रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट के तत्वावधान में आयोजित रंगारंग एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा भव्य कार्निवल आयोजित हुआ। इलाहाबाद बैंक चौराहा के समीप स्थित शहनाई गार्डन में आयोजित इस कार्निवल का शुभारम्भ मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम की मंडलायुक्त ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

क्लब की अध्यक्ष मानसी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया था, जिससे बड़ी संख्या में परिवार, युवा एवं बच्चे इस आयोजन का हिस्सा बने।

रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट की अध्यक्ष मानसी अग्रवाल ने बताया कि इस कार्निवल का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ समाजसेवा को सशक्त बनाना था। इस आयोजन से प्राप्त संपूर्ण आय को कृत्रिम अंग (Artificial Limbs) के दान हेतु उपयोग किया जाएगा, जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिल सके।

कार्निवल में लाइव बैंड, अनलिमिटेड गेम्स, लकी ड्रॉ, मल्टीकुज़ीन फूड स्टॉल्स, विंटर वंडरलैंड राइड्स, अफोर्डेबल लग्ज़री शॉपिंग, बच्चों के लिए फेस पेंटिंग व ग्लिटर टैटू, रोमांचक राइड्स तथा सेंटा मीट जैसे आकर्षण विशेष रूप से सराहे गए । स्थानीय वेंडर्स एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में भी रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट इसी प्रकार के सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। रात्रि में ड्रॉ निकाला गया जिसमें लकी प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट्स प्रदान किए गए।

यह कार्निवल न केवल मनोरंजन का केंद्र रहा, बल्कि मानवता और सेवा भाव का सशक्त उदाहरण भी बना। इस अवसर क्लब की डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर देवप्रिया उक्सा एवं असिस्टेंट गवर्नर महेश अग्रवाल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रम पूर्वी अग्रवाल प्रिया अग्रवाल, अवनीत कौर, शिल्पी सूरी,रोमा बजाज, अमित अग्रवाल, पवित्र खन्ना, निमेष खन्ना, पारस गुप्ता , डॉ. अमनदीप, डॉ निखिल आदि समस्त क्लब सदस्य मौजूद रहे। आभार क्लब की सचिव डॉ.जानकी अग्रवाल ने व्यक्त किया।

83 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *