Home » Uncategorized » रुपये लेने के बाद भी नहीं दिया सीमेंट–सरिया, लाभार्थी परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

रुपये लेने के बाद भी नहीं दिया सीमेंट–सरिया, लाभार्थी परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार


मोंठ । नगर में  भवन निर्माण सामग्री खरीदने पहुंचे एक परिवार के साथ कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कस्बा के बस राजमार्ग स्थित एक सीमेंट–सरिया की दुकान पर दुकानदार ने 50 हजार नगद लेने के बाद भी सामान नहीं दिया और मौके से गायब हो गया। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कस्बा मोंठ के मातनपुरा निवासी कमलकांत कुशवाहा को नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। मकान निर्माण के लिए पहली किस्त जारी होने के बाद उन्होंने मकान निर्माण शुरू करने की तैयारी की। इसी क्रम में वह सीमेंट, सरिया व अन्य निर्माण सामग्री खरीदने के लिए कस्बा के राजमार्ग पर स्थित एक दुकान पर पहुंचे।
आरोप है कि दुकानदार ने पहले 50 हजार नगद जमा कराने को कहा। भुगतान करने के बाद दुकानदार ने कहा कि सामान ले जाने के लिए रिक्शा या वाहन की व्यवस्था कर लें। तब तक वह दुकान से सीमेंट सरिया समान निकाल रहा है ।पीड़ित जब वाहन लेने गया और कुछ देर बाद वापस लौटा तो दुकानदार दुकान से गायब मिला।
पीड़ित का कहना है कि थोड़ी देर बाद दुकानदार का पिता दुकान पर आया। जब उसने पूरी घटना बताकर पैसे के बदले सामान देने की बात कही तो पिता ने कथित रूप से सामान देने से इनकार कर दिया और कहा कि उनके बेटे ने कोई पैसा नहीं लिया है। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित को अपमानित कर दुकान से भगा दिया गया।
। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और अपने पैसे वापस दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा है और पारदर्शी जांच की मांग की जा रही है।

11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *