Home » Uncategorized » रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।

रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।

रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।

मोंठ :थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के तालौढ गांव निवासी ऋतिक राजपूत (23) पुत्र रामकरण राजपूत के साथ गांव के कुछ युवकों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक राजपूत शीतला माता मंदिर में आयोजित यज्ञ में अपने माता-पिता को छोड़ने गया था। यज्ञ स्थल से माता-पिता को छोड़ने के बाद जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। ऋतिक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह युवक वहां से बचकर निकला और मामले की जानकारी परिजनों को दी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

65 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *