Home » Uncategorized » राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर झांसी में रैम्प कार्यक्रम का शुभारंभ, राइज बना नवाचार का केंद्र

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर झांसी में रैम्प कार्यक्रम का शुभारंभ, राइज बना नवाचार का केंद्र

झांसी स्मार्ट सिटी के मार्गदर्शन में इंक्यूबेशन सेंटर को किया जा रहा प्रोत्साहित

कार्यक्रम में प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से स्टार्टअप्स को मदद दिलाने का दिया गया आश्वासन

16 जनवरी, झांसी। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी झांसी स्मार्ट सिटी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राइज इनक्यूबेशन सेंटर झांसी में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राइस प्रोजेक्ट डायरेक्टर सी के तिवारी ने रैम्प (RISE ACCELERATOR MAVRIC PROGRAM) कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

आयोजन में झांसी स्मार्ट सिटी से सीएस हेमंत नायक, जेई सुनील के अलावा प्रशासन, उद्योग, शिक्षा जगत, स्टार्टअप इकोसिस्टम के प्रतिनिधि, आरुषि गुप्ता डायरेक्टर जय अकादमी, वैभव खन्ना एमडी नटराज ग्रुप, अतुल शर्मा डायरेक्टर वैद्यनाथ एवं नीरज खत्री डायरेक्टर एसआर ग्रुप उपस्थित रहे। राइज़ की टीम से तिश्या अग्रवाल, टीना टंडन, अंबेश कुमार, अंशिका श्रीवास्तव, समीर खान, शिवम यादव शामिल रहे ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिमल कुमार दुबे मंडलायुक्त झांसी तथा विशिष्ट अतिथि आकांक्षा राणा नगर आयुक्त, झांसी रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम संचालक समीक्षा गोस्वामी द्वारा स्वागत संबोधन, राइज झांसी जर्नी वीडियो का प्रदर्शन, राइज एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप बुकलेट का विमोचन, रैम्प लोगो लॉन्च, कार्यक्रम प्रस्तुति तथा स्टार्टअप्स के वेबसाइट एवं उत्पाद लॉन्च किए गए। साथ ही ‘स्टार्टअप ऑफ द मंथ’ एकेडमा स्टार्टअप (ACADEMA STARTUP) को दिया गया।

मुख्य अतिथि झांसी मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि “स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। राइज जैसे प्लेटफॉर्म पर स्टार्टअप्स को वित्तीय ज्ञान के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अन्य सरकारी प्लेटफॉर्म्स तक सुलभता मिलनी चाहिए ताकि वे टिकाऊ और मजबूत उद्यम बन सकें।”

विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने स्मार्ट सिटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच समन्वय पर बल देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी उद्यमिता, नवाचार और स्थानीय स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में राइज डायरेक्टर अमित सिंह ने झांसी स्मार्ट सिटी का और सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए और मंडलायुक्त की बात को सहमति देते हुए कहा कि राइज इनक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप के लिए वह हर संभव प्रयास किया जाएगा, जो स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। राइज इनक्यूबेशन सेंटर के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने सभी स्टार्टअप को अधिक से अधिक सपोर्ट करने और सरकारी योजनाओं के आर्थिक लाभ एवं सुविधाएं मुहैया करने का आश्वासन भी दिया।

144 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *