સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » Uncategorized » राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, 2026 के समापन समारोह का आयोजन सीकेसी एकेडमी, झाँसी में सम्पन्न हुआ।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, 2026 के समापन समारोह का आयोजन सीकेसी एकेडमी, झाँसी में सम्पन्न हुआ।


झाँसी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक वार्डन प्रगति शर्मा, भूपेन्द्र खत्री एवं वरिष्ठ ट्रैफिक वार्डन शिव प्रसाद तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा से जोड़ते हुए जागरूक किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचन्द्र सिंह गौतम द्वारा पूरे माह में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनसामान्य को जागरूक करने के साथ-साथ सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस के सहयोग से 4800 वाहनों के चालान किए गए।

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द त्रिवेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा मानकों की एकरूपता पर बल देते हुए उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्राधिकारी यातायात पीयूष पांडे द्वारा यातायात नियमों के पालन और सड़कों को सुरक्षित रखने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने भी सभी से सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात नियमों के पालन की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा के समय चिंता मुक्त रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा ओजस्वी संबोधन के माध्यम से उपस्थित जनसामान्य एवं छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एन.के. जैन, प्रधानाचार्य सीकेसी एकेडमी फादर सहाय नाथन, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, परियोजना प्रमुख बबीना टोल प्लाजा प्रदीप चौधरी, अध्यक्ष जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन अनूप यादव, अध्यक्ष जिला ट्रक एसोसिएशन गुरदीप सिंह चावला (हैप्पी), अध्यक्ष जिला ऑटो/टैम्पो/ई-रिक्शा एसोसिएशन मंसूर अहमद मंसूरी सहित अन्य ट्रैफिक वार्डन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत सिंह द्वारा किया गया।


32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।