Home » Uncategorized » रामलीला मंच पर पहुंचे कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।

रामलीला मंच पर पहुंचे  कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।

रामलीला मंच पर पहुंचे संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।

मोंठ : नगर में चल रही श्री रामलीला के दौरान मोंठ नगर कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं कुशवाहा महासभा झांसी के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने रामलीला स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा कलाकारों का सम्मान किया।
इस अवसर पर संतोष कुशवाहा ने भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न एवं हनुमान के स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने रामलीला में अभिनय कर रहे स्थानीय कलाकारों और कमेटी के पदाधिकारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
संतोष कुशवाहा ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने रामलीला कमेटी के सफल आयोजन की सराहना करते हुए सभी कलाकारों के प्रयासों की प्रशंसा की।
वहीं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी संतोष कुशवाहा का मंच पर स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रामलीला कमेटी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *