Home » Uncategorized » रामनवमी पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में होगा भव्य आयोजन।

रामनवमी पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में होगा भव्य आयोजन।

रामनवमी पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में होगा भव्य आयोजन।

मोंठ: नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर श्री खेरापति सरकार मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा भगवान श्री हनुमान जी का विशेष भव्य श्रृंगार किया जाएगा। भक्तजन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे।
मंदिर व्यवस्थापक पंडित योगेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना शुरू हो जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करते हैं। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *