-बतौर सरकार के नुमाइंदे के रूप में विधायक का किया अभिनंदन
कोंच। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बीते दिनों जारी शासनादेश में राज्य के सरकारी सेवकों, सेवानिवृत सरकारीबतौर सरकार सेवकों तथा उनके आश्रित परिजनों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा का प्रावधान किए जाने पर सरकारी सेवकों ने प्रसन्नता जताते हुए बतौर सरकार के नुमाइंदे के रूप में माधोगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का अभिनंदन कर आभार जताया।
कोंच नगर में रामकुंड कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर पहुंचकर पं. रामस्वरूप रावत मेमो. इंटर कॉलेज के संस्थापक एवं हरदोई गूजर इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता विजय रावत सहित अमरेंद्र दुबे, सचिन झा, पुनीत निरंजन, दीपक शर्मा, दिनेश अग्रवाल आदि ने विधायक को प्रशस्ति एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उक्त योजना प्रभावी होने पर सरकार का आभार जताया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह योजना प्रभावी होने से संबंधित निजी चिकित्सालयों में प्रति वर्ष पांच लाख रूपये तक एवं सरकारी चिकित्सालयों में बगैर किसी वित्तीय सीमा के इलाज संभव होगा। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा क्षेत्र में बहुमूल्य कार्य कर रही है ताकि लोगों को सुगम और सस्ता इलाज मिल सके।
फोटो – विधायक का अभिनंदन करते हुए लोग।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
राज्य कर्मचारी कैशलेश चिकित्सायोजना शुरू होने पर जताई खुशी
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
