उरई । राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बुधवार शाम वार्ड में भर्ती मरीज के लिए भोजन लेने गई महिला तीमारदार पर भोजन वितरण कर रहे कर्मचारी ने सिर पर चमचा मार दिया। हमले में झांसी के उजियारपुर निवासी सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां सिर में आठ टांके लगे।बताया गया कि भोजन की कम मात्रा देने को लेकर कहासुनी के बाद कर्मचारी ने हमला किया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक गायब था। सीओ सिटी अर्चना सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि भोजन सप्लाई का ठेका जायसवाल फर्म के पास है। घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी को सेवा से हटा दिया गया है और फर्म को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।नीरज श्रीवास्तव रिपोर्टर बोहदपुरा
સમાચાર ફ્લેશ
रामलीला मंच पर पहुंचे कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने क्रेशरो पर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
Home
»
Uncategorized
»
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में केन्टीन कर्मचारी ने किया हमला, तीमारदार महिला हुई गंभीर घायल
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में केन्टीन कर्मचारी ने किया हमला, तीमारदार महिला हुई गंभीर घायल
Atul Dubey
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
April 3, 2026
1:01 pm
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
April 2, 2026
9:27 pm
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
April 2, 2026
6:07 pm
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
April 2, 2026
6:03 pm