झांसी। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत झांसी के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में 30 अभ्यर्थियों के पहले बैच को 30 दिवसीय कुकरी और बेकरी का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यम की स्थापना में सरकार सब्सिडी और सहायता प्रदान करेगी। कुकरी और बेकरी के प्रशिक्षण के अंतर्गत अभ्यर्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। होटल मैनेजमेंट के अलावा केक, ब्रेड, बिस्किट, नॉट खटाई समेत कई उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां 21 नवंबर से प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है और इसका समापन 20 दिसंबर को होगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है, जिसके माध्यम से वे खाद्य प्रसंस्करण की इकाई की स्थापना कर सकते हैं। बुधवार को प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और प्रशिक्षक विवेक कुशवाहा की उपस्थिति में डोनट्स चॉकलेट बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनका प्रदर्शन भी किया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को प्रशिक्षण केंद्र में पिज्जा बनाने का प्रशिक्षण देने के बाद उसका प्रदर्शन किया गया।
સમાચાર ફ્લેશ
यूपी पीसीएस में चयनित होने पर प्रिंसी यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने सम्मान किया।
श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कलाकारों का किया सम्मान।
रामलीला मंच पर पहुंचे कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने क्रेशरो पर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
Home
»
Uncategorized
»
राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र झांसी में प्रशिक्षुओं ने बनाया पिज्जा और चॉकलेट
राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र झांसी में प्रशिक्षुओं ने बनाया पिज्जा और चॉकलेट
Atul Dubey
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
April 3, 2026
1:01 pm
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
April 2, 2026
9:27 pm
