Home » Uncategorized » यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।

यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।

यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।

मोंठ =नगर के टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रिंसी यादव के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में चयनित होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया। महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉक्टर पूनम यादव , डॉक्टर रचना सिंह तथा डॉक्टर तन्वी सिद्दीकी ने प्रिंसी यादव का स्वागत किया।
प्राचार्य डॉ राजेंद्र खरे ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे ने कहा कि प्रिंसी यादव की इस सफलता ने न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रिंसी यादव की सफलता से प्रेरणा लेने और अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
असिस्टेंट कमिश्नर प्रिंसी यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जीवन में सफलता के लिए गुरु का होना जरूरी है। नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में मिले शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। और कहां की अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें पूरी ऊर्जा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रबंधिका पूर्व विधायक निवाड़ी श्रीमती मीरा यादव के जन्मदिन पर केक काटा गया और मिष्ठान वितरित किया गया।

इस मौके पर अनुरुद्ध यादव पूर्व चेयरमैन, बीरू यादव, अमित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल,अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
संचालन हेमंत कुशवाहा ने किया।

89 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *