Home » Uncategorized » युवा दिवस मनाया गया

युवा दिवस मनाया गया

मोंठ नगर के। केसीपी इंटर कॉलेज मोठ में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार राठौर ने दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यकम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार राठौर ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान आध्यात्मिक संत, समाज सुधारक, दार्शनिक , ओजस्वी वक्ता , आडंबरों पर प्रहार करने वाले, मानवता की सच्ची अलख जगाने वाले, राष्ट्र के चिंतक, लेखक, परम विद्वान एक साथ अनेकों कलाओं में दक्ष , युग दृष्टा निरूपित किया। राष्ट्र के विकास में युवाओं की महती भूमिका के स्वामी विवेकानंद के विचारों को उन्होंने आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का कथन था कि हमें ऐसी शिक्षा की जरूरत है जो बच्चे का आंतरिक और बाहरी विकास के साथ सर्वांगीण विकास करे। बच्चों को नैतिक आचरण की शिक्षा दी जानी चाहिए जो उन्हें ज्ञानपरक, रोजगारपरक होने के साथ साथ मानवीय मूल्यों का भी विकास करे। विद्यालय के प्रवक्ता सोमनाथ सिंह यादव ने स्वामी जी के करिश्माई जीवन लेख, कविताओं, दर्शन , गायन कला, और विभिन्न भाषाओं में प्रवीणता को चित्रित किया। वही राम रतन राजपाल ने स्वामी जी के विद्यार्थियों से उनके महत्वपूर्ण कथन उठो जागो तक तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए , युवा वही है जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने हों सहित कई क्रांतिकारी और जागृत करने वाले विचार रखे। कार्यक्रम के बाद विद्यालय में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वक्ताओं में , धर्म सिंह यादव, सतीश चंद्र द्विवेदी, उदयवीर सिंह, राजीव कुमार पाठक सोमनाथयादव कृपाल सिंह खरे, , रुपानी गुप्ता कृष्णचंद यादव, आदि मौजूद रहे।

55 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *