Home » Uncategorized » यातायात माह में मोंठ पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

यातायात माह में मोंठ पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

यातायात माह में मोंठ पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

मोंठ। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाए जाने के तहत रविवार को मोंठ पुलिस द्वारा नगर और क्षेत्र में जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग व कागजों के अभाव में वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी गई और चालान की कार्रवाई भी की गई।

कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है, छोटे से लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने राहगीरों और स्कूली विद्यार्थियों को भी यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। मोंठ पुलिस का यह अभियान पूरे नवंबर माह तक जारी रहेगा।

184 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *