Home » Uncategorized » मोठ— शुक्रवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने मोठ सिविल जज शुभम चौधरी के साथ मिलकर बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

मोठ— शुक्रवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने मोठ सिविल जज शुभम चौधरी के साथ मिलकर बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

मोठ— शुक्रवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने मोठ सिविल जज शुभम चौधरी के साथ मिलकर बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सिविल जज ने माँ सरस्वती के चित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। अधिवक्ताओं ने माँ सरस्वती से ज्ञान, विवेक और न्यायप्रियता की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण और प्रसाद वितरण किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सिविल जज शुभम चौधरी ने उपस्थित अधिवक्ताओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से ज्ञान और सद्बुद्धि का विकास होता है, जो न्यायिक कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष लालजी गुर्जर , सचिव अखिलेश अहिरवार सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

120 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *