Home » Uncategorized » मोठ में रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में, विधायक ने प्रगति का लिया जायजा

मोठ में रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में, विधायक ने प्रगति का लिया जायजा

मोठ में रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में, विधायक ने प्रगति का लिया जायजा

मोठ — मंगलवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मोठ-समथर मार्ग पर रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया और उसे अंतिम चरण पर बताते हुए जनता को जल्द ही इसे सुरक्षित रूप से उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और जल्दी ही यह आम जनता के लिए सुचारू रूप से चालू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ओवर ब्रिज का लोकार्पण जल्द ही प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री करेंगे, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस ओवर ब्रिज के बन जाने से आसपास के इलाकों में यातायात की समस्याओं में कमी आएगी और रेल क्रॉसिंग पर लगने वाली लंबी लाइन भी समाप्त होगी। इससे मध्य प्रदेश सीमा, जालौन, झांसी सहित कई जिलों तक जाने वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी और यह क्षेत्र के आर्थिक तथा सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना का स्वागत किया है और कहा कि इससे दैनिक आवागमन सुरक्षित, तेज और अधिक सुविधाजनक बनेगा। पहले यहां रेल पथ पर अक्सर लंबा समय इंतजार करना पड़ता था, जिससे लोगों को समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती थी, लेकिन ओवर ब्रिज के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।विधायक राजपूत ने अधिकारियों को कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि यह जनता की मील का पत्थर साबित होगा और स्थानीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।अगले कुछ ही दिनों में यह ओवर ब्रिज पूरी तरह चालू हो जाएगा तथा जनता को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करेगा। इस मौके पर कपिल मुदगिल, मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान, गोल्डी निरंजन, दिनेश राजपूत,सुरेन्द्र पाल, सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

242 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *