Home » Uncategorized » मोठ पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश नियमानुसार वाहनों में ही डालें डीजल,पेट्रोल , बड़े बड़े ड्रमों में न दे।

मोठ पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश नियमानुसार वाहनों में ही डालें डीजल,पेट्रोल , बड़े बड़े ड्रमों में न दे।

मोठ कोतवाल ने पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश नियमानुसार वाहनों में ही डालें डीजल,पेट्रोल ।

मोठ- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंपो पर इन दिनों पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने आए लोग ड्रम और प्लास्टिक के कट्टियां लेकर पहुचे उपरोक्त सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और पंप संचालक एवं लोगों को निर्देश देते हुए बताया कि
ड्रम और और प्लास्टिक के कट्टियां मैं डीजल पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थ नहीं दिया जाएगा I वहीं दूसरी ओर इन दिनों किसानों को गेहूं कटाई एवं हार्वेस्टर मशीनों के लिए डीजल की अधिक मात्रा में जरूरत होती है क्षेत्र में गेहूं की कटाई भी चल रही है जिसको लेकर किसान वाहनों को लेकर पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंचते हैं अपने खेतों तक ड्रम एवं प्लास्टिक के कट्टियों के माध्यम से डीजल पहुंचते हैंI जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान, ट्रैक्टर चालक, बस और ट्रक संचालक विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि खेती-बाड़ी और परिवहन का कार्य डीजल पर ही निर्भर करता है। वहीं मोठ कोतवाल राजेश पाल सिंह ने कोतवाली क्षेत्र में स्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए की किसी भी कीमत पर पेट्रोल व डीजल ज्वलनशील पदार्थ ड्रम एवं कट्टियों में नहीं दिया जाएगा। नियम अनुसार वाहनों में ही डीजल पेट्रोल डाले जाने के निर्देश दिए

86 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *